परमबीर की याचिका पर नहीं हुई सुनवाई, जस्टिस गवई मामले से हुए अलग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट में आज परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई नहीं हुई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका थी कि मामले की जांच महाराष्ट्र से बाहर हो। लेकिन जस्टिस बीआर गवई मामले की सुनवाई से अलग हुए। अब किसी अन्य दिन दूसरी पीठ मामले की सुनवाई करेगी। बता दें परमबीर का आरोप था कि अनिल देशमुख ने बतौर महाराष्ट्र के गृहमंत्री प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश पुलिस को दिए थे।
