स्किन-टु-स्किन कॉन्टैक्ट का फैसला देने वाली जस्टिस को SC कॉलेजियम से झटका, स्थाई जज नहीं बनेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉम्बे हाई कोर्ट में एडहॉक जज जस्टिस पुष्पा वी. गनेडीवाला को स्थाई जज नहीं बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने यह फैसला लिया है। जस्टिस गनेडीवाला फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में नियुक्त हैं। पॉक्सो मामले में जस्टिस गनेडीवाला के 'स्किन-टु-स्किन कॉन्टैक्ट' वाले फैसले को इसकी वजह माना जा रहा है। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को रद्द कर दिया था।
