दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजे गए कालीचरण महाराज, महात्मा गांधी को कहे थे अपशब्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Mid day
महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों कहने पर रायपुर की एक अदालत ने कालीचरण महाराज को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा। कालीचरण को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया। कल शाम ही उन्हें रायपुर की एक अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। 1 जनवरी को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
