लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Idronline
सामाजिक कार्यकर्ता और कवियत्री कमला भसीन का आज सुबह निधन हुआ। वो कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने दी। अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भसीन के निधन पर शोक व्यक्त किया। भसीन 1970 के दशक से भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन की एक एक प्रमुख आवाज रहीं। 2002 में, उन्होंने नारीवादी नेटवर्क 'संगत' की स्थापना की।
