कंझावला कांड: अभिनेता शाहरूख खान के एनजीओ ने की अंजलि के परिजनों की आर्थिक मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Koimoi
शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउडेंशन ने अंजलि के परिजनों की आर्थिक मदद की। अंजलि के मामा ने मीडिया से कहा कि मीर फाउडेंशन की चेयरमैन कंचन जी का फोन आया था। उन्होंने हमारी आर्थिक रूप से मदद करने की इच्छा जाहिर की और दुख व्यक्त किया। अंजलि की मां ने कहा कि मीर फाउडेंशन की ओर हमसे बैंक अकाउंट नंबर मांगा गया। जिसके बाद हमने उन्हें सबकुछ दे दिया।
