कंझावला हिट एंड रन केस: आरोपियों ने गलती मानी, कबूल किया- पता था अंजलि फंंसी है
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस के आरोपियों ने माना है कि उन्हें गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात मालूम थी। हादसे के बाद उन्होंने कई बार कार का यू टर्न लिया, क्योंकि वे बहुत डर गए थे। उन्होंने ये भी माना है कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलने वाली कहानी झूठी थी। एक्सीडेंट के बाद से अब तक 7 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
