कंझावला कांड: होटल में बुक थे 2 कमरे, मृतक लड़की और दोस्त में हुआ था झगड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
दिल्ली के कंझावला कांड में होटल के स्टाफ ने दावा किया कि मृतक लड़की ने दो कमरे बुक किए थे। लेकिन जब उसका अपनी सहेली से झगड़ा हुआ तो मैनेजर ने उन्हें नीचे भेज दिया, वे दोनों नीचे जाकर भी लड़ने लगीं। आस-पड़ोस वालों ने उन्हें रोका, जिसके बाद वे दोनों एक ही स्कूटी पर बैठकर चली गईं। दोनों का स्कूटी से जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
