मामी फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड के सदस्य पद से करन जौहर ने दिया इस्तीफा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
करन जौहर ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज यानी मामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे इस फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड के सदस्य थे। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से फिल्ममेकर पर लगातार नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा था। करन ने मामी की डायरेक्टर स्मृति किरण को इस्तीफा मेल किया है। फेस्टिवल की चेयर पर्सन दीपिका पादुकोण के मानने पर भी वह नहीं माने।