हिजाब विवाद: हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मामले में सुनवाई कर रही कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज बड़ा कदम उठाया। हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब बड़ी बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। हिजाब विवाद को लेकर मंगलवार को कई जगह उग्र प्रदर्शन और हिंसा की घटना सामने आई थी।
