टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर भिड़े कश्मीर और बिहार के छात्र, वॉर्डन समेत कई छात्र घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुआ। जिसमें पाक हार गया। इस दौरान पंजाब के मोगा जिले में लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्रों के बीच ईंट-पत्थर व लात-घूंसे चले। कश्मीरी छात्रों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए। दूसरी तरफ, बिहार के छात्रों ने कहा कि कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
