कटरा आग हादसा: आतंकियों के लगाए बम के कारण लगी थी बस में आग- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
गुरुवार को माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस में आग लगने से चार यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 22 घायल हुए थे। बेस कैंप जा रही इस बस में कटरा के शनि देव मंदिर के पास रहस्यमयी तरीके से आग लग गई थी। अब पता चला है कि इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ था, जिन्होंने बस में आग लगाने के लिए स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था।