केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य के चांसलर पद से हटाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
10 नवंबर को विश्वविद्यालय के नियमों में संशोधन के तहत केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य के चांसलर पद से हटाया। अब कला और संस्कृति से जुड़े शख्स की नियुक्त होगी। दरअसल, राज्यपाल ने 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा मांगा था। इसके बाद से इस मामले में सिसायत जारी थी। सीएम ने गर्वनर पर यूनिवर्सिटीज में आरएसएस समर्थक कुलपतियों को नियुक्त करने का आरोप लगाया था।
