नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की पहली महिला निदेशक खोर्शेद पावरी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Times
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की पहली महिला निदेशक खोर्शेद पावरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 1927 में जन्मी डॉ. पावरी हमेशा से उच्च श्रेणी के शोध पर काम करने का विचार रखती थीं। उनकी रुचि के मुख्य क्षेत्रों में ऐसे वायरस शामिल थे जो यकृत और आंतों के संक्रमण का कारण बनते थे। बता दें पावरी एनआईवी की पहली महिला निदेशक थीं। वह 1978 से लेकर 1988 तक इस पद पर रहीं।
