1 नवंबर से उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त होगा किडनी प्रत्यारोपण और इलाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के तहत किडनी प्रत्यारोपण और इलाज मुफ्त होगा। एक नवंबर से ये सुविधा मिलेगी। गोल्डन कार्ड धारकों को इससे बड़ी राहत मिली है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने राज्य अटल आयुष्मान योजना में सभी 23 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया है। जिसमें प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है।
