दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले जान लें, आज से 4 स्टेशन रहेंगे बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के 4 स्टेशन सोमवार से गुरुवार तक बंद रहेंगे। इनमें मंडावली-वेस्ट विनोद नगर, ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 शामिल हैं। एडवाइजरी के मुताबिक पिंक लाइन के 4 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार से गुरुवार तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। डीएमआरसी यहां ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को मेट्रो लाइन के दोनों छोर पर पहले से लगे सिस्टम के साथ जोड़ने का काम करेगी।