आईआईएम के 214 विद्यार्थियों को एमबीए की डिग्रियां प्रदान करेंगे राष्ट्रपति कोविंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हुए हैं। वे आज शाम को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में भारतीय प्रबंधन संस्था जम्मू के पांचवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 214 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति अगले दिन शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर लौट जाएंगे।
