भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन को एपीडी का निदेशक किया गया नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
हालिया अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक अहम फैसला किया। जिसके तहत, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंधक निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा ने बुधवार को भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया एवं प्रशांत विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। वह इसी महीने कार्यभार संभालेंगे। अब भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन एशिया एवं प्रशांत विभाग की निदेशक होंगी। वह 22 जून से कार्यभार संभालेंगे। आईएमएफ की घोषणा के अनुसार, वह चंग्योंग री की जगह लेंगे।
