नस्लभेद का शिकार हुईं कुमार मंगलम की बेटी अनन्या, रेस्टोरेंट ने खाने के लिए कराया 3 घंटे इंतजार, फिर बाहर निकाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला अमेरिका में नस्लभेद का शिकार हुईं। बिड़ला परिवार को कैलिफोर्निया के स्कोपा इटैलियन रूट्स रेस्टोरेंट ने परिवार समेत बाहर निकाला। अनन्या ने 24 अक्टूबर को ट्वीट किया- स्कोपा इटैलियन रूट्स ने मुझे और मेरे परिवार को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला। हमने रेस्टोरेंट में खाने के लिए 3 घंटे इंतजार किया। वेटर का व्यवहार मेरी मां के लिए अभद्र था। ये नस्लभेद जैसा था।
