कुंबलांगी होगा देश का पहला सैनेटरी नैपकिन मुक्त गांव, महिलाओं में बांटे गए 5,000 मैनस्ट्रुअल कप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
केरल के कुंबलांगी गांव में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 5,000 विशेष मैनस्ट्रुअल कप बांटे गए। इनका मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किया जा सकेगा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने आज इस अभियान का आगाज किया। इसके तहत 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 5,000 मासिक धर्म कप वितरित किए गए। सांसद हिबी ईडन ने बताया कि परियोजना को एर्नाकुलम संसदीय क्षेत्र में लागू किया जा रहा है।
