x

जम्मू-कश्मीर में जगह की कमी, CRPF ने 700 से अधिक संपत्तियों को बनाया ठिकाना

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को अपने रहने के लिए जगह की कमी से जूझना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब उसने कश्‍मीरी पंडितों के खाली पड़े घरों, अस्‍पतालों, स्‍कूलों, होटल और मंदिरों सहित कुल 737 संपत्तियों को अपना ठिकाना बना लिया है। हालांकि, CRPF इसका किराया देता हैं, लेकिन अभी भी उन्हें स्थायी ठिकाने की तलाश है। इसने सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।