कुल्लू जिले में भूस्खलन, दो महिलाएं मकान के मलबे में दबीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि आनी तहसील की शील ग्राम पंचायत के खदेल गांव में सुबह करीब नौ बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मलबे में दबी महिलाओं की पहचान चावेलु देवी और कृतिका के तौर पर हुई।
