मलेशिया में भूस्खलन के कारण 2 लोगों की गई जान, 50 से ज्यादा लोग अभी भी है लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sfgate
मलेशिया में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 50 से अधिक लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुआलालंपुर के बाहरी इलाके के सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ। राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हैं और 50 से ज्यादा लापता हैं।
