नेपाल के परबत जिले में भूस्खलन, 6 की मौत, 2 लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
नेपाल के पर्बत जिले में हुए भूस्खलन के हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग लापता बताए गए हैं। ये हादसा शुक्रवार सुबह हुआ है। नेपाल के कई इलाकों में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है। इसके बाद से नेपाल की कई नदियां खतरे के निशान से कहीं ऊपर बह रही हैं। इस वजह से नेपाल के कुछ जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं।
