पुंछ में भूस्खलन, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत, बच्ची की तलाश जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में भूस्खलन के चलते एक मकान गिरा। इस दौरान एक परिवार के 4 लोग मलबे में दबे। सेना ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवम् बचाव अभियान चलाया। बता दें, तीन घायल अस्पताल भेजे गए। अस्पताल में मां और बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। एक घायल का इलाज जारी है। जबकि मलबे में दबी एक बच्ची की तलाश की जा रही है।
