x

म्यांमार में जेड खदान में लैंडस्लाइड, 32 लोगों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: CNN

उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में लैंडस्लाइड में 32 लोगों की मौत हुई। सीएनएन के मुताबिक, हापाकांत अग्निशमन सेवा विभाग के अनुसार, उत्तरी राज्य काचिन के अलग-थलग और पहाड़ी गांव हापाकांत में रविवार को भूस्खलन हुआ। बाहर निकाले गए सभी शव पुरुषों के थे। दुनिया की लगभग 70% जेड का उत्पादन म्यांमार में होता है। हापाकांत दुनिया की कुछ सबसे बड़ी और सबसे लाभदायक जेड खदानों का घर है।