उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; एक जवान की मौत, दूसरा घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारत-चीन बॉर्डर के पास लैंडस्लाइड की चपेट में आने से आर्मी के एक जवान की मौत हुई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ। मृतक का नाम सुखजिंदर सिंह है। जवान नीलांग से हर्षिल की ओर पैदल जा रहे थे, तभी लैंडस्लाइड के चलते एक पत्थर जवान को लगा और वे गहरी खाई में गिर गए। जवानों की तैनाती हर्षिल घाटी में एक आर्मी यूनिट में थी।
