किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर हुआ भूस्खलन, यातायात बुरी तरह प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
किन्नौर में नेशनल हाईवे 5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन में कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
