जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रत्नागिरि में चिपलून के कुंभार्ली घाट में चट्टान खिसक गई। मार्केट में पानी भर गया। वहीं, सतारा में पहाड़ टूटकर गिर गया। मौसम विभाग ने पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया। वहीं ठाणे, मुंबई और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। देश में मानसून को 50 दिन पूरे हो चुके हैं।