आज से दिल्ली में लागू हुआ लेन ड्राइविंग, उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
देश की राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिये नये ट्रैफिक नियम लागू कर दिये गये हैं। इन नियमों के तहत अब बड़े वाहनों जैसे बसों और माल ढुलाई करने वालों को एक तय लेन में चलना होगा। फिलहाल 15 दिनों के लिये इस श्रेणी में यह नियम अनिवार्य होगा। इसके बाद सभी वाहनों के लिये यह नियम लागू कर दिया जाएगा। जहां डीटीसी क्लस्टर बसें स्टॉप के अंदर ही रुकेंगी।
