गाजीपुर में बड़ी संख्या में जुटे प्रवासी मजदूर, वित्त मंत्री 11 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हुए हैं। औरैया हादसे के बाद, यूपी सरकार ने अपने जिला मजिस्ट्रेटों को पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। दूसरी खबर ये कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की अंतिम किश्त का विवरण देंगी।
