जिनेवा में 285 करोड़ में नीलाम होगा सबसे बड़ा फैंसी विविड गुलाबी हीरा!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
"फॉर्च्यून पिंक" नामक दुर्लभ हीरा जिनेवा में इस साल 8 नवंबर को नीलाम होगा। 19 कैरेट से कुछ कम वजनी यह हीरा नीलामी में पेश होने वाला अब तक का सबसे बड़ा फैंसी विविड गुलाबी हीरा है। इसके लिए 285 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लग सकती है। नीलामीकर्ताओं के मुताबिक, इसका सही वजन 18.18 कैरेट है। बता दें, एशिया में 18 अंक को अत्यंत भाग्यशाली माना जाता है।
