बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद, मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला के फ्रास्त्रर क्रीरी से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के एसओजी के जवानों ने सेना की 29 आरआर के साथ देर रात जिला बारामुला के फरस्थर करीरी इलाके में विशेष नाका लगाया था। गिरफ्तार आतंकी स्लीपर सेल का मेंबर एजाज अहमद मीर है। उससे पिस्टल समेत गोला-बारूद बरामद हुआ। उसके खिलाफ यूएपीए व आईए एक्ट के के तहत मामला दर्ज हुआ।
