कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का दहशतगर्द ढेर, अनंतनाग में एक आतंकी घिरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। कुलगाम के सिरहामा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की। कार्रवाई में तिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया.
