पाकिस्तान में देर रात आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.8 रही तीव्रता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: daily thanthi
पाकिस्तान में बीती रात करीब सवा बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। इस दौरान रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज हुई। भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 303 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम इलाके में लगभग सवा बजे आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 120 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इसमें किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
