रुद्रपुर में जहरीली गैस का रिसाव, 34 लोगों की तबीयत बिगड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में आज सुबह जहरीली गैस का रिसाव हुआ। जिसकी चपेट में आकर 34 लोग बेहोश हुए। ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से ये रिसाव हुआ था। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम भी इसकी चपेट में आई। किच्छा क्षेत्र के एसडीएम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और एसडीआरएफ के 8 जवानों की तबीयत बिगड़ी।
