दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की दुबई में चोरी हुई घड़ी असम से बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना से जुड़ी एक महंगी घड़ी आज यानी शनिवार सुबह असम से बरामद की। ये कीमती घड़ी दुबई में चोरी हुई थी। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस ने बताया कि इस हुबलोट घड़ी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जो असम के एक निवासी के पास से बरामद की। ये शख्स दुबई से हाल ही में भारत लौटा है।
