14 वर्षीय नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप करने वालों को आजीवन कारावास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान के चूरू में फरवरी 2018 में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को किडनैप करके उसका गैंगरेप किया गया था। अब मामले में चूरु पॉक्सो कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने 16 गवाहों के बयानों व साक्ष्य के आधार पर आरोपी रेंवतदास और मुकेश को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों ने आठवीं कक्षा की छात्रा को किडनैप कर शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था।
