अहमदाबाद में सातवीं मंजिल से टूटी लिफ्ट, सात लोगों की मौत, एक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अहमदाबाद में एक निर्माणधीन बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से अचानक लिफ्ट टूटकर नीचे गिरी। जिसके नीचे दबकर 7 लोगों की मौत हुई और एक युवक घायल हुआ। दरअसल, नौवीं मंजिल पर काम चल रहा था। मजदूर लिफ्ट में सामान ऊपर ले जा रहे थे। लिफ्ट के टूटते ही उसमें सवार 8 मजदूर जमीन पर आ गिरे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
