दिल्ली में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना, दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: wsj
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 22% से 88% तक दर्ज हुआ।
