आज यूपी में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के कई जिलों में आज सुबह से बारिश जारी है। कल भी कई जिलों में बारिश हुई थी। उरई में सबसे ज्यादा 62 मिलीमीटर हुई। लखीमपुर खीरी में 60 मिलीमीटर और लखनऊ में 52.3 मिलीमीटर बारिश हुई। 10 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया।
