x

लिव इन पार्टनर ने महिला के पति को देखकर पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India tv news

जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने महिला के पति को देखकर अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।