31 मार्च तक लॉकडाउन हुई दिल्ली, हरियाणा और यूपी के बॉर्डर सील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली आज से लॉकडाउन हुई। आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल बैजल ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर बीती शाम ये घोषणा की। दिल्ली लॉकडाउन के दौरान यूपी और हरियाणा के बॉर्डर सील की गईं। केजरीवाल बोले, हालात का जायजा लेकर 31 मार्च के बाद अगला फैसला किया जाएगा। बता दें अभी दिल्ली में 27 संक्रमित हैं।
