x

राजधानी में लॉकडाउन के दौरान इन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

25% डीटीसी बसें चलेंगी। निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो समेत अंतरराज्यीय बसें नहीं चलेंगी। एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय-घरेलू हवाई सेवाएं संचालित नहीं होंगी। सभी तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्रियां, वर्क शॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार व दुकानें नहीं खुलेंगी। सभी तरह की निर्माण गतिविधियां बंद रहेंगी। सभी समुदायों के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह जुटने की इजाजत नहीं है।