कुपवाड़ा में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: precious kashmir
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के मुगलपोरा के वानी मोहल्ला के रहने वाले गुलाम मोहियुद्दीन वानी के घर में आज दोपहर को रसोई घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में खाना बनाते हुए अचानक विस्फोट हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडर के विस्फोट से चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। धमाके की आवाज इतनी अधिक थी कि आसपास तैनात सुरक्षाबल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
