लम्पी स्किन डिसीज़: गुजरात में 999 पशुओं की मौत, 37 हजार का इलाज़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newswaali
लम्पी स्किन डिसीज़ के चलते गुजरात में 999 पशुओं की मौत हुई। जबकि 37 हजार का इलाज़ जारी है। राज्य के कृषि विभाग के उप निदेशक (पशुपालन) डॉ. एच. एन. मोध ने बताया कि सौराष्ट्र क्षेत्र, कच्छ, बनासकांठा समेत 14 जिलों में यह वायरस फैला है। संक्रमित पशुओं को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिए राजस्थान और पड़ोसी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच तेज हुई।
