इंदौर के गोल्डन गेट होटल में लगी आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मध्य प्रदेश के इंदौर में आज एक होटल में भीषण आग लगी। विजय नगर थाना क्षेत्र के गोल्डन गेट होटल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। आग की लपटें होटल में नीचे से ऊपर तक फैल गईं हैं। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
