पन्ना खदान में मध्य प्रदेश के मजदूरों को मिला 8.22 कैरेट का हीरा, कीमत 40 लाख रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Devdicourse
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की एक खदान में 8.22 कैरेट का हीरा मिला। 15 साल के इंतजार के बाद एक मजदूर और उसके तीन साथियों की किस्मत चमकी। हीरा 40 लाख रुपये तक की कीमत का है। ऐसे कच्चे हीरे की नीलामी से प्राप्त आय संबंधित खनिकों को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद दी जाएगी। हीरापुर टपरिया क्षेत्र में पट्टे की जमीन से ये हीरा निकला।
