बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने की क्वारंटीन सेंटर के टॉयलेट की सफाई, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने क्वारंटीन सेंटर में हाथों से टॉयलेट की सफाई की। टॉयलेट को साफ करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात यs रही कि सांसद ने टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश का इंतजार नहीं किया, उन्होंने हाथ से ही टॉयलेट सीट को साफ किया। सांसद को ऐसा काम करते देखकर लोग चकित हो गए।
