मजिस्ट्रेट कोर्ट ने परमबीर सिंह के गैर जमानती वारंट को किया रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
रंगदारी मामले में पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के गैर जमानती वारंट को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को रद्द कर दिया। श्याम सुंदर अग्रवाल की शिकायत पर मरीन ड्राइव थाने में परमबीर के खिलाफ 22 जुलाई को यह केस दर्ज हुआ। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में परमबीर व सात अन्य के नाम एफआईआर दर्ज हैं।
