आज जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर एक बजे जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर परिणाम देख सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी आज कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
